उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम मोहन यादव को बकपुतली कहना अपमानजनक है, अखिलेश ‘यादव समाज’ से माफी मांगे: सुभाष यदुवंश

लखनऊ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ आए थे। उनके दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें बकपुतली बताया था। अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर भाजपा नेता और एमएलसी सुभाष यदुवंश ने पोस्टर बैनर लगा कर और सोशल मीडिया पर इसे यादव समाज का अपमान बताते हुए अखिलेश यादव से माफी मांगने को कहा है।

भाजपा नेता सुभाष यदुवंश ने कहा कि अखिलेश यादव सदैव दूसरों का अपमान करते रहते हैं और ये उनकी पुरानी आदत है। अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव का बार-बार अपमान किया है। एक पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह सम्वैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री मोहन यादव का अपमान करना अभद्रता का प्रतीक है। पीडीए को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को मुंह तोड जवाब देगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button