उत्तर प्रदेशवाराणसी

चंदौली की घटना दु:खद, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली की घटना को दु:खद बताया है। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी, महानगर के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेने आये उपमुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने चंदौली के घटना से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। सम्बंधित थाने के थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार के कारण बौखलाए हुए हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। जिसका कोई औचित्य नही है। घटना की जांच चल रही है और रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

केशव मौर्य ने कहा कि कोई पुलिस वाला गलत करेगा तो कार्रवाई होगी। अगर अपराधी को पकड़ने पुलिस गई है और उस दौरान ऐसी घटना हुई है तो दु:खद है। इसकी जांच में रिपोर्ट आने के बाद हर तरह की कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button