उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: आशियाना में अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की मूर्ति

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थानाक्षेत्र में अराजक तत्वों ने रविवार को चौराहे के पास लगी बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। इससे नाराज दलित समाज के लोगों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नई मूर्ति और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया है।

अशियाना इलाके के किला चौराहे के पास दलित समाज के मसीहा बाबा साहब की मूर्ति लगी थी। कुछ शरारती तत्वों ने मौका पाकर बाबा साहब की लगी मूर्ति के हाथ को तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। अब दलित समाज के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए हंगामा शुरू कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आशियाना थाना की पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। खंडित मूर्ति को हटवाकर उसके स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करवायी गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button