उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपीएससी परीक्षा की टॉपर श्रुति को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में प्रथम स्थान हासिल करने पर श्रुति शर्मा और अन्य सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि यह गौरवशाली उपलब्धि आप सभी के कठोर परिश्रम, अटूट ध्येयनिष्ठा एवं धैर्य का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में श्रुति ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। बिजनौर जिले में जन्मीं श्रुति ने दिल्ली से पढ़ाई की है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button