उत्तर प्रदेशलखनऊ

मई दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मई दिवस’ पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि मई दिवस ‘श्रमेव जयते’ का उद्घोष करता हुआ, विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस’ हमारे कामगारों एवं श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए उनके श्रम को सम्मान देने के लिए कृत संकल्पित है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button