उत्तर प्रदेशलखनऊ

बच्चों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ

  • बिम्ब सांस्कृतिक समिति की औेर फैजुल्लागंज में हुई कार्यशाला

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित भगवान बख्श सिंह इंटर कॉलेज मे सोमवार को स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्कूली बच्चों को स्वच्छता के महत्व को बताया गया। कार्यशाला का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति की ओर से किया गया । इसमें स्कूल के 30 से 50 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों को गन्दगीं न फैलाने, खुद को साफ-सुथरा रहने को बताया गया। बिम्ब के निर्देशक महर्षि कपूर ने कोविड-19 से बच्चों को सर्तक रहने के तरीके को बताया गया। इस कार्यशाला में बच्चों के अलावा स्कूल की अध्यापिकाएं एवं स्कूल प्रशासन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में स्कूल के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह, मैनिजिंग डायरेक्टर अयोध्या सिंह मौजूद रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button