उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर न्यायालय में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दाखिल

  • सिख समुदाय पर आपत्तिजनक ट्वीट मामले पर आहत समाज ने जताई नाराजगी, 30 अप्रैल को होगी सुनवाई

कानपुर। अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के आपत्तिजनक ट्वीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कानपुर की सीएमएम कोर्ट में अधिवक्ता ने शुक्रवार को अभिनेत्री कंगना के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। मामले में न्यायालय ने सुनवाई की 30 अप्रैल की तारीख दी है।

अधिवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि, अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा सिख समुदाय को आपत्तिजनक ट्वीट किया है। इससे आहत होकर गोविन्द नगर के सरदार रंजीत सिंह खालसा ने नाराजगी जताई है। सरदार रंजीत सिंह ने अभिनेत्री के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।

अधिवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि, मेरे क्लाइंट द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना द्वारा किये गए वीडियो ट्वीट बयान पर आपत्ति जताते हुए एप्लिकेशन दी गयी थी, जिसे सीएमएम कोर्ट ने स्वीकृत कर लिए है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना ने सिख समुदाय पर ऐसी टिप्पणी की है जिसे उनकी भावनाओं का अपमान हुआ है। इस मामले में अब 30 अप्रैल को सुनवाई होगी, जिसमें परिवाद करने वाले गवाह के बयान होंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button