उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलपीसीपीएस मे डिग्री वितरण समारोह

विनम्र खण्ड गोमती नगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में डिग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 शकुंतला मिश्रा पुनर्वास राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राणा कृष्ण पाल सिंह थे।

डिग्री वितरण समारोह में बैच 2014-2017, 2015 – 2018, 2016 – 2019 और 2017 – 2020 में उत्तीर्ण हुए बच्चो को अंगवस्त्र देकर डिग्री प्रदान की गई। मुख्य अतिथि डॉ राणा कृष्णा पाल सिंह ने सभी बच्चों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर निदेशक गरिमा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ0 अनिल सिंह, डीन डॉ0 लक्ष्मी शंकर अवस्थी, शिक्षक समुदाय एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button