उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेदांता में भर्ती महंत नृत्यगोपाल दास से मिले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

महंत नृत्य गोपाल दास विगत तीन दिनों से मेदांता हास्पिटल में भर्ती हैं। बृजेश पाठक ने हास्पिटल के चिकित्सकों से भी महाराज के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सबसे पहले मेदांता हास्पिटल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष का कुशल क्षेम जाना। उनके साथ विहिप के शरद शर्मा भी थे। चिकित्सकों के मुताबिक महाराज के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button