उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुजफ्फरनगर

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद, रेस्टोरेंट को लेकर थाने पहुंचे भाई

मुजफ्फरनगर। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद भाईयों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दोनों भाईयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अलमसउद्दीन और अयाजुद्दीन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वह सात भाई- बहन हैं, जबकि बहन की मृत्यु हो चुकी है। उनकी पुश्तैनी संपत्ति में मौखिक या लिखित कोई बंटवारा नहीं हो पाया है। कस्बे के कांधला रोड पर उक्त संपत्ति पर निचले तल पर किराए के लिए दुकान बनी हुई हैं, जबकि ऊपरी तल खुला है और खाली पड़ा था।

उस खाली जगह पर फैजुद्दीन सिद्दीकी बिना सहमति के रेस्टोरेंट्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं जिसपर बाकी भाईयों को एतराज है। लमसउद्दीन और अयाजुद्दीन ने कहा कि पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सेदार होने के कारण उन्हें इस पर आपत्ति है। उनका भाई पैतृक संपत्ति हड़प करना चाहते हैं। अलमसउद्दीन ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर रेस्टोरेंट के उद्घाटन पर रोक लगाने की मांग की।

दूसरी ओर फैजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उनके भाई अलमसउद्दीन को देहरादून में मकान लेकर दे रखा है, जबकि दूसरे भाई अयाजउद्दीन को कस्बे ही मकान दे रखा है तथा उनके हिस्से में जो दुकान आती है उसका उन्हें किराया दे रहे हैं। यह वसीयत में भी लिखा हुआ है। इस मामले में अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button