अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: 77 ग्राम पंचायतों में दर्जनों हैंड पंप खराब, पानी को तरस रहे ग्रामीण

मिल्कीपुर, अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर की 77 ग्राम पंचायतों में 8284 इंडिया मार्का हैंड पंप लगाए गए हैं। जिनमें दर्जनों हैंड पंप खराब पड़े हैं। विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें सभी ग्राम पंचायतों को मिलाकर लगभग 8284 इंडिया मार्का हैंड पंप लगाए गए हैं। ग्राम पंचायतों में हैंडपंपों के खराब होने से ग्रामीण दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर है।

एडीओ पंचायत सुरेंद्र राव ने बताया की अभी तक खराब पड़े लगभग 15 हैंडपंपों की शिकायत मिली है और 5 हैंड पंप दूषित पानी देने की शिकायत है। इसौली भारी गांव निवासी उदय प्रताप यादव ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में लगा हैंड पंप काफी दिनों से दूषित पानी दे रहा है। जिसकी कई बार शिकायत भी की गई है। पूराबाजार संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में इंडिया मार्का टू हैंड पंप कई गांव खराब हैं।

कहीं दूषित पानी दे रहे हैं तो कहीं पूरी तरह से बंद पड़े हैं । ग्राम पंचायत अंजना के सोनैसा बाजार में लगा हैंडपंप पूरी तरह से खराब है। ग्राम पंचायत सराय चैमल के राजस्व गांव लक्ष्मीदासपुर में लगा इंडिया मार्का टू हैंड पंप बदबूदार पानी दे रहा है। गांव के सोनू, मोहित और अमित मौर्या कहते हैं कि इंडिया मार्क टू हैंड पंप बहुत दिनों से गंदा पानी दे रहा है। सिंचाई विभाग के एमआई दीपक कुमार यादव ने कहा कि ब्लॉक में खराब पड़े इंडिया मार्का टू हैंड पंप ठीक कराए जा रहे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button