उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रमिला भारती व प्रो. कमला श्रीवास्तव को दिया जाएगा ‘डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’ सम्मान

  • 20 अक्टूबर को लखनऊ में दिया जाएगा सम्मान

लखनऊ। ‘डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’ साहित्य सम्मान-2022’ वरेण्य कवयित्री व साहित्यकार प्रमिला भारती व ‘विद्या मिश्र लोक संस्कृति सम्मान-2022’ संगीत साधिका प्रो. कमला श्रीवास्तव को दिया जाएगा। यह निर्णय डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’ अध्ययन संस्थान की बैठक में लिया गया है। यह जानकारी संस्थान के मंत्री मुकुल मिश्र ने दी।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को लखनऊ के गोमती होटल मेें डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’की 104वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सम्मान स्वरूप ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

वरिष्ठ कवि व उ.प्र हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ साहित्यकार व उ.प. भाषा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी की उपस्थिति में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। पुरस्कार दिये जाने का निर्णय संस्थान की निर्णायक समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें डॉ. कमला शंकर त्रिपाठी, प्रो. उषा सिन्हा, श्री योगीन्द्र द्विवेदी व डॉ. आलोक मिश्र आदि सम्मिलित थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button