उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ पीजीआई में बिजली गुल, ओपीडी पंजीकरण ठप

लखनऊ पीजीआई में शुक्रवार को सुबह बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से पंजीकरण काम ठप हो गया। काउंटर के सामने लंबी-लंबी कतारें लग गई। रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ी। सुबह सवा नौ बजे पीजीआई में बिजली गुल हो गई। 11.20 बजे तक बिजली नहीं आई है। मरीज पंजीकरण के लिए परेशान हैं। सुबह चार बजे से कतार में खड़े मरीज बेहाल है। नाराज मरीज-तीमारदार ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में मरीज रिपोर्ट के लिए भी भटकते रहे। पंजीकरण ना होने से भीड़ खचाखच हॉल में भर गई। इससे वहां उमस व अफरातफरी का माहौल बन गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button