अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी निवासी निशा (26) का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। निशा की 2019 में राजकुमार नामक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी।

मृतका निशा के पिता शिव नाथ ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि निशा की हत्या की गयी है। शिव नाथ के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग निशा को मारते-पीटते थे, जिसकी शिकायत भी पूर्व थाने में की गयी थी।

थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के प्रभारी निरीक्षक तनुज पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button