उत्तर प्रदेशलखनऊ

मायावती की भतीजी के साथ घरेलू हिंसा, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टीकी अध्यक्ष मायावती के भाई नरेन्द्र की बेटी एलिस की ओर से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न मामले में अपने ससुरालीजनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। हापुड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। एलिस के अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता एलिस की 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल से शादी की थी।

पीड़िता का आराेप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से सास पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी, मौसा ससुर अखिलेश और पति विशाल ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू किया। एलिस का आरेाप है कि उसके साथ घरेलू हिंसा के दहेज एवं यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं हुई। उन्होंने बताया कि समुचे प्रकरण में पहले हापुड़ पुलिस का दरवाजा खटखटाया गया।

एलिस के ससुर पूर्व विधायक श्रीपाल और सास पुष्पा नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष हैं। जिस कारण स्थानीय पुलिस ने पहले तो मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन बाद में स्थानीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. ब्रह्मपाल सिंह के आदेश पर हापुड़ नगर कोतवाली के निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने एलिस की एफआईआर दर्ज की है। हापुड़ पुलिस अब इस मामले की जांच गम्भीरता से कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button