उत्तर प्रदेशलखनऊ

खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान में मारा छापा, लिए नमूने

लखनऊ। खाद्य विभाग की टीम ने गोमतीनगर के विरामखंड स्थित राम आसरे स्वीट्स में छापा मारा। मिठाईयों के नमूने लेने के बाद जांच के लिए भेजा गया है। विभाग की ओर से दुकान मालिक को एक नोटिस भी जारी हुआ है। सहायक आयुक्त, खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि विरामखंड स्थित राम आसरे स्वीट्स के संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने शिकायत की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने राम आसरे स्वीट्स पर छापा मारा।

इस दौरान दुकान में पायी गयी कमियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 में दुकानदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही निरिक्षण के दौरान मगदल तथा बेसन लड्डू की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण उनके नमूने लेते हुए विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button