उत्तर प्रदेशलखनऊ

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 10 मार्च तक पूर्ण शराबबंदी कर दें चुनाव आयोग: मुर्तुजा अली

  • महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर चुनाव आयोग शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 10 मार्च तक के लिए पूर्ण शराबबंदी कर दें

लखनऊ। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर शराबबंदी संघर्ष समिति और शराबबंदी संयुक्त मोर्चा ने आज उत्तर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर सरकार से शराबबंदी की मांग रखी है। महात्मा गांधी ने अपने जीवन के रचनात्मक कार्यों में सबसे ऊपर शराबबंदी को रखी थी। एक मौके पर महात्मा गांधी जी ने कहा था कि अगर मुझे 1 दिन के लिए हुकूमत करने का मौका मिलेगा, तो सबसे पहला काम शराबबंदी का काम करूंगा।

पूरे भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने सरकार से शराबबंदी की मांग रखी है और चुनाव के मौके पर बड़े पैमाने पर शराब पिलाकर वोट हासिल करने के लिए कोशिश की जाती है। इस सिलसिले में चुनाव आयोग से भी आग्रह किया है कि 10 मार्च तक पूर्ण रूप से शराब बंदी कर दिया जाए। जिससे कि निष्पक्ष चुनाव हो सके और चुनाव में किसी तरह की अप्रिय घटना शराब से ना हो सके। इस मौके पर आशीष शर्मा, मोहम्मद फिरोज, संजय वर्मा, सुल्तान सिंह, देवेंद्र पाल देवकी नंदन आदि लोग उपस्थित थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button