उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में वन विभाग लगवाएगा 35 करोड़ पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष वन विभाग ने अन्य सरकारी विभागों एवं जनसहभागिता से 35 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 14 करोड़ पौध पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा और 21 करोड़ पौध 26 राजकीय विभागों द्वारा रोपित किये जाएंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय स्थापित करने के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति का गठन किया गया है। जिला वृक्षारोपण समिति का संयोजन सम्बंधित जिले के प्रभागीय वनाधिकारी/प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी द्वारा किया जाएगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दूबे ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में नए बनाए जा रहे अमृत सरोवरों के किनारे भी वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। मुख्य रूप से फलदार, छायादार, औषधीय, प्रकाष्ठ, पर्यावरणीय तथा सांस्कृतिक महत्व के प्रजातियों के पौधे लगाये जाएंगे। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद आवश्यक रूप से लगाए जाएंगे तथा राज्य वृक्ष अशोक व कृषि जलवायु उपयुक्तता के आधार पर लगाये जाएंगे। रोपित किये जाने वाले पौध पूर्णरूप से स्वस्थ एवं अच्छी ऊंचाई के होंगे।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव उद्यान की सुरक्षा प्रभावी घेरबाड के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष ममता संजीव दूबे ने समस्त प्रभागीय वनाधिकारियों एवं प्रभागीय निदेशकों सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना को लेकर समयबद्ध रूप से तैयारियां करने के निर्देश दिये हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button