उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया : कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में चार की मौत, 07 घायल

औरैया। जनपद के बिधूना तहसील के बेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रोडवेज और एक कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के उग्गरपुर गांव निवासी 11 लोग गंगा स्नान करने के लिए कानपुर के बिठूर घाट गए थे। वे सभी एक कार को किराए पर लेकर गंगा स्नान के लिए गए थे। गुरुवार को गंगा स्नान करने के बाद वहीं बिठूर में ही रुक गए थे।

शुक्रवार की सुबह दोबारा गंगा स्नान करने के बाद सभी कार से घर के लिए निकले। जैसे ही वह लोग जनपद औरैया के कस्बा बेला में जनहितकारी अस्पताल के पास पहुंचे, वहां पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसे मौरंग उतारी जा रही थी। बिधूना की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने अचानक दूसरी साइड में बस मुड़कर निकालने लगा।

उसी समय कानपुर की तरफ से आ रही कार की रोडवेज बस से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां पर कार चालक मंडोली निवासी शैलेंद्र, इटावा निवासी 50 वर्षीय गीता, 45 वर्षीय सुशीला एवं अनमोल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्घटना में दीपू, तुषार, विपिन, कल्लू, जगत, जोगेश्वर, पिंटू घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button