उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में बस-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, 12 गंभीर जख्मी

लखीमपुर खीरी। जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती हाइवे स्थित ग्राम भरेहटा के पास शुक्रवार को ट्रक और बस की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी घायलों का सीएचसी धौरहरा में इलाज चल रहा है। इनमें कई घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button