उत्तर प्रदेशलखनऊ

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

लखनऊ: को वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा 32 बटालियन पीएसी ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर कल दिनांक 5 जून को भी कार्यरत रहेगा इस शिविर का उद्घाटन श्री जयप्रकाश सेनानायक 32वी वाहिनी पीएसी ने किया।

इस अवसर पर विल्सन मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क ब्लड शुगर बीपी जांच, वजन, लंबाई, डेंटल चेकअप और फिजियोथेरेपी इत्यादि की जांच की गई। वेलसन हॉस्पिटल की टीम में डॉ विवेक कुमार भगत, डॉ विजय त्रिपाठी, डॉक्टर मनाली तिवारी, डॉ नेहा सिंह, सुश्री शिवांगी चौहान, सुश्री शकुन जयसवाल, श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव और श्री वैभव यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित रहे इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button