अमेठीउत्तर प्रदेश

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाने के साथ वाहनो में लगाए गए नि:शुल्क रिट्रो रिफ्लेक्टर ।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 139 वाहनों का चालान करते हुए 1,55,000/- रुपए जुर्माना वसूला गया ।

 

पंद्रह दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के द्वितीय दिवस पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.10.2022 को यातायात पुलिस जनपद जनपद अमेठी के थानों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रैक्टर में ट्राली लगाकर तथा मालवाहक वाहनों में सवारी वैठाकर चलने से रोकथाम हेतु चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें उक्त वाहनों में वैठे यात्रियों को उतरवा कर उन्हें दूसरे परिवहन के साधनों से उनके गंतव्य को भिजवाया गया,एवं उक्त वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उनके चालकों को भविष्य में ऐसा न करने हेतु हिदायत दी गयी |साथ ही रात्रि में दृश्यता के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में निशुल्क रिट्रो रिफ्लेक्टर लगवाये गए तथा दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पाट स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ! सार्वजनिक स्थानों पर वैनर पोस्टर लगवाते हुये वाहनों पर स्टिकर चिपकाये गये तथा पम्पलेट व हैण्डबिल वितरित किये गये, मुख्य मार्गों तथा सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण वनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों के विरूद्ध भी जागरूकता के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 139 वाहनों का चालान करते हुए 1,55,000/- रुपए जुर्माना योजित किया गया ।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button