उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के बाजारों में मिलेगा मुफ्त वाई-फाई, सुरक्षा समेत मिलेंगी अन्य सुविधाएं

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारों को हाइटेक बनाया जाएगा। इसके लिए मेयर संयुक्‍ता भाट‍िया ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पांच प्रमुख बाजारों में फ्री वाईफाई देने की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने आदेश भी जारी कर दिया है। मेयर संयुक्‍ता भाट‍िया ने लखनऊ के बाजारों को हाइटेक बनाते हुए वाईफाई की सुव‍िधा को सुलभ बनाने का आदेश दिया है। इसके अलावा इन बाजारों में करीब एलईडी स्ट्रिप लाइट भी लगाई जाएगी।

मेयर ने इस योजना पर गुरुवार से काम शुरू करने का निर्देश जारी क‍िया गया है। बता दें कि एलईडी स्ट्रिप लाइट का प्रयोग लोहिया पथ और 1090 चौराहे पर पहले ही किया जा चुका है। इस संबंध में आरआर विभाग के साथ मेयर ने बैठक की थी। इन बाजारों में इसके अलावा हेल्थ एटीएम कार्ड भी लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पांच प्रमुख बाजारों में करीब 30 हजार से ज्यादा दुकानें हैं। इसमें प्रतिदिन करीब पांच लाख लोग आते-जाते हैं।

इन बाजारों को बनाएंगे हाइटेक

लखनऊ के पांच प्रमुख बाजारों को हाइटेक बनाया जाएगा। इसमें अमीनाबाद, आलमबाग मार्केट, भूतनाथ मार्केट, चौक और यहियागंज को स्‍थान दिया गया है।

इन सुविधाओं पर भी होगा काम

सुबह और शाम बाजार में सफाई होगी. बाजार को नो-प्लास्टिक जोन बनाया जाएगा। गीला और सूखा कचरा अलग करेने की व्‍यवस्‍था की जाएगी। जल निकासी की व्‍यवस्‍था में सुधार होगा। बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। हर चौराहे पर सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगेगा। बाजार में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाएंगे। सभी दुकानों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। जरूरतमंदों के लिए मुफ्त व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button