उत्तर प्रदेशलखनऊ

खुशखबरी: किसानों से गाय का गोबर खरीदेगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। दरअसल, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि  योगी सरकार 1.50 रुपये प्रति किलो गोबर खरीदेगी।  उन्होंने कहा कि गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉडल के रुप में बरेली को चुना गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी विकास भवन में दी। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालन को बढावा देने के लिए हर कदम को उठा रही है।  धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए भी काम हो रहा है एक साल के अन्दर इस समस्या से किसानों को निजात मिल जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव में आवारा मवेशी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था, जिसके लिए विपक्षी दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान योगी सरकार को निशाना बनाया था इस समस्या पर पीएम मोदी ने भी संज्ञान लिया था और पीएम ने चुनावी रैली के दौरान कहा था कि आवारा पशुओं के कारण राज्य के किसानों को हो रही समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीएम ने चुनावी रैली के दौरान वादा किया था कि प्रदेश में योगी जी की सरकार बनने पर गायों को ‘गौशालाओं’ और ‘गौ अभ्यारण केंद्र’ में रखा जाएगा और गौ अभ्यारण केंद्र में रखा जाएगा। वहीं  पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा इस पर काम हो रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button