उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के जिलों में जरूरतमंद तक पहुचेंगी शासन की योजनाएं

  • ‘आजादी का अमृत महोत्सव-अंत्योदय’ के तहत 90 दिनी विशेष कार्यक्रम शुरू

लखनऊ। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत अंत्योदय का लक्ष्य लेकर अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जिलों को संवारने की कवायद होने जा रही है। केंद्र सरकार की पहल पर प्रदेश में दुर्गावती देवी के जनपद गाजियाबाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक उल्ला खां के गृह जनपद शाहजहांपुर तथा प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक मंगल पांडेय के बलिया जिले को चुना गया है। नब्बे दिन के इस अभियान का उद्देश्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इसके तहत, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा दिव्यांगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं सहित केंद्र सरकार की 17 चुनिंदा कार्यक्रमों से इन जिलों में रहने वाले हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित कराया जाएगा। विशेष अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, महिला व युवा समूहों, छात्रों के परिवारों सहित सहित ग्रामीण लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। 90 दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने जैसी अनेक गतिविधियां भी होंगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button