उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरलखनऊ

9 अक्टूबर से यूपी के सभी 75 जिलों में ट्रेड शो आयोजित करेगी सरकार: राकेश सचान

  • उद्यमियों को मिलेगा निःशुल्क स्टॉल, पहली बार जिला स्तर पर बड़ा आयोजन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्यमियों को बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा की है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में 9 से 16 अक्टूबर तक आठ दिवसीय ट्रेड शो आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे दिन “खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर आयोजित सेमिनार में दी।

मंत्री ने बताया कि इन शो में उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल दिए जाएंगे ताकि वे अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर सकें। अब तक ट्रेड शो केवल मंडल स्तर पर आयोजित होते थे, लेकिन यूपीआईटीएस की सफलता को देखते हुए सरकार ने इसे पहली बार जिला स्तर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसमें खादी, टेक्सटाइल, ODOP और एमएसएमई सेक्टर के उद्यमी शामिल होंगे।

राकेश सचान ने कहा कि जीएसटी सुधार से एमएसएमई सेक्टर को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने स्वीकार किया कि खादी उत्पादन और शोरूम की संख्या में कमी आई है, जिस पर सरकार गंभीर है। युवाओं को खादी से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों में खादी शोरूम खोलने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश कपड़े पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, जबकि खादी पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित है। उन्होंने इसे महंगा मानने की धारणा को गलत बताते हुए कहा कि अन्य कपड़ों की तुलना में खादी अधिक सस्ती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का जिक्र करते हुए सचान ने बताया कि उनके नेतृत्व में खादी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और बीते वर्षों में इसकी बिक्री में दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button