उत्तर प्रदेशप्रयागराजमहाकुंभ

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयवट का दर्शन

  • परिवार संग गृहमंत्री ने उतारी अक्षयवट की आरती, संतों के साथ की परिक्रमा
  • अमित शाह ने परिवार समेत वट वृक्ष के सामने खड़े होकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई

महाकुम्भ नगर। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भनगर में अक्षयवट का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री की अगवानी की, जिसके बाद मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। गृहमंत्री अमित शाह ने अक्षयवट की आरती उतारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुष्प अर्पित किए।

अक्षय वट की परिक्रमा

संत समाज के साथ गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अक्षयवट की परिक्रमा की और महाकुम्भ की तैयारियों पर चर्चा की। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अक्षयवट की पूजा की। जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह, बहू और पोतियां भी शामिल थीं। पूजा के बाद शाह परिवार ने वृक्ष के सामने खड़े होकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर अक्षयवट के नीचे संतों के साथ मिलकर महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button