उत्तर प्रदेशलखनऊ

उद्यान विभाग ने किसानों को दोगुना सब्जियों का नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराया

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान विभाग ने पिछले वर्ष की अपेक्षा सब्जियों को अनुदान देने की प्रक्रिया को दोगुना कर दिया है। पिछले वर्ष जहां, तीन हजार हेक्टेयर भूमि पर खेती के लिए 600 लाख रुपये का बीज नि:शुल्क दिया था। वहीं इस वर्ष 6000 करोड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन के लिए 1200 लाख रुपये का बीज नि:शुल्क वितरित किया है।

उद्यान निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार 2021-22 में राज्य औद्योगिक मिशन के तहत प्रदेश के 42 जिलों में 3000 हेक्टेयर खेत में सब्जी उत्पादन के लिए 600 लाख रुपये का बीज किसानों को नि:शुल्क दिया गया था। वहीं 2022-23 में 45 जिलों में 6000 हेक्टेयर भूमि पर सब्जी उत्पादन के लिए 1200 लाख रुपये का बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है।

जौनपुर, बांदा, उन्नाव ऐसे जिले हैं, जिन्हें पिछले वर्ष अनुदान नहीं मिला था, लेकिन इस वर्ष इन्हें भी क्रमश: 24 लाख,,24 लाख व 32 लाख रुपये का बीज उपलब्ध कराया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 23-23 लाख रुपये का बीज प्रयागराज व सहारनपुर को उलब्ध कराया गया था। इसके अलावा ज्यादा रुपये का नि:शुल्क बीज जिन जिलों को मिला था, उनमें गाजीपुर को 21 लाख, कौशाम्बी को 22 लाख, सुलतानपुर को 20 लाख, गोरखपुर को 20 लाख, झांसी को 20 लाख, अयोध्या को 20 लाख, हाथरस को 20 लाख, मैनपुरी को 20 लाख, सीतापुर को 20 लाख रुपये का अनुदान मिला था।

इस वर्ष सर्वाधिक अनुदान 40-40 लाख रुपये मीरजापुर, बाराबंकी और रायबरेली को मिले हैं। इसके अलावा सहारनपुर, मेरठ को 34-34 लाख रुपये का अनुदान मिला है। उन्नाव, सीतापुर, मुरादाबाद, गाजीपुर को 32-32 लाख रुपये का अनुदान मिला है। उल्लेखनीय है कि लौकी, तरोई, करैला आदि सब्जियों का बीज उद्यान विभाग किसानों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराता है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button