अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: हनुमान गढ़ी के पास दुकान में लगी आग से पति पत्नी की मौत

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में बीती आधी रात के करीब एक दुकान में लगी भीषण आग के कारण व्यापारी और उसकी पत्नी की झुलस गए।  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया तो स्थानीय लोग पति पत्नी को बाहर निकाल कर श्रीराम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। और ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

अयोध्या की हनुमानगढ़ी के निकट शहीद मार्ग पर स्थित रामेश पतंग वाले की दुकान में रात करीब 12:00 बजे अचानक  आग लग गई। दुकान में रमेश अपनी पत्नी उषा के साथ पिछले हिस्से में सो रहे थे। आग की लपट तेज होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने और दोनों लोगों को बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस ने सटर को तोड़कर आग पर काबू पाया।

अयोध्या कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी, दुकान में पति पत्नी पिछले हिस्से में सो रहे थे जब तक आग को बुझाने के बाद दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की वे तब तक उनका दम काफी घुट चुका था, उन्हें श्रीराम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दिया। लेकिन ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button