उत्तर प्रदेशप्रयागराजमहाकुंभ

मैने संगम में 11 डुबकी लगाई हैं: अखिलेश यादव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार यानी 26 जनवरी को प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में सन्नान किया। महाकुंभ में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 11 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है. अभी महाकुंभ के 13 दिन में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। मौनी अमावस्या के मौके पर 10 करोड़ भक्तों के संगम स्नान करने की संभावना है. इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रविवार दोपहर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण की.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को एयरपोर्ट से सीधे मेला क्षेत्र पहुंचे. यहां संगम तट पर पहुंचकर स्नान किया. सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. गंगा में स्नान करते समय अखिलेश यादव को चारों तरफ से सपा नेताओं ने घेर लिया था. इस दौरान अखिलेश यादव ने गंगा में स्नान करते समय सूर्य को अर्घ्य भी दिया.

संगम में डुबकी लगाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं आज महाकुंभ में स्नान करके जा रहा हूं. मैंने 11 डुबकियां लगाई हैं. आज महाकुंभ का सकारात्मक संदेश होना चाहिए. आज के दिन यही संकल्प हो जब कभी भी हमें कुंभ याद आए, तो सौहार्द, सद्भावना और सहनशीलता हमेशा बनी रहे. मैंने पहले हरिद्वार में स्नान किया था और आज मुझे संगम में स्नान करने का मौका मिला है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button