उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री प्रत्याशी ध्रुव सिंह की मीटिंग, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

लखनऊ। आगामी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के उपलक्ष्य पर सोमवार को अपने सदर स्थित कार्यालय पर अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री प्रत्याशी ध्रुव कुमार सिंह का सम्मान किया गया। पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व संयुक्त मंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन
ध्रुव कुमार सिंह ने इस आयोजन के लिए भाजपा नेता और इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान का हृदय से आभार व्यक्त की।

अन्य कार्यक्रम के जाने की वजह से ध्रुव सिंह देर रात तक नहीं रुक सके, लेकिन हमारे अधिवक्ता भाई देर रात तक कार्यालय पहुंच कर सभी का उत्साह बढ़ते रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता ज़ीशान खान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अरशद खान, अधिवक्ता मो. तौसीफ खान, मो फैजान महली, मो रजा, मो सलीम, समेत सभी अधिवक्ताओं ने प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाया और जीत की बधाई दी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button