उत्तर प्रदेशलखनऊ

भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

  • गर्मियों की छुट्टी होने तक सुबह 7.30 से अपराह्न 1.30 तक संचालित होंगे स्कूल

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों के साथ ही प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक संचालित समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय भी गर्मियों की छुट्टी होने तक सुबह 7:30 बजे से 1:30 अपराह्न तक संचालित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पाठ्य व्यवस्था में छात्र-छात्राएं 12 बजकर तीस मिनट तक उपस्थित रहेंगे। बाकी एक घंटा स्कूलों की अन्य गतिविधि की जा सकेगी। उक्त आदेश पत्र को जिला के विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), अध्यक्ष वित्तविहिन मान्यता प्राप्त विद्यालय संघ को प्रेषित किया गया है। वहीं उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button