उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में आयकर अधिकारियों ने चलाई साइकिल

  • गुरुवार को आयकर विभाग पूर्वी प्रभार, लखनऊ की ओर से साइकिलोथान का हुआ आयोजन

लखनऊ। देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आयकर विभाग भी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को विभाग के उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रभार, लखनऊ की ओर से साइकिलोथॉन का आयोजन किया गया। प्रिसिंपल सीसीआईटी, यूपी पूर्व हरिंदर वीर सिंह गिल ने साइकिलिस्ट का उत्साहवर्धन करते हुए खुद ही साइकिल चलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

साइकिलोथान में विभाग से ज्वाइंट प्रिसिंपल, सीआईटी (मुख्यालय), कार्यालय पीआर सीसीआईटी, यूपी (पूर्व) अभिषेक यादव, आईटीओ (पीआर), कार्यालय पीआर सीसीआईटी, यूपी (पूर्व) विमलेश राय, आईटीआई (पीआर) देवेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए। साइकिलिंग के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित शहर भर से साइकिलिस्ट ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

साइकिल रेस राम तीर्थ मार्ग स्थित प्रत्यक्ष कर भवन से सिकंदराबाद चौराहा, सहारा गंज चौराहा, नेशनल को पीजी कॉलेज, क्लार्क अवध, बीरबल सहनी इंस्टीट्यूट, शहीद स्मारक, रेजीडेंसी, डालीगंज चौराहे से वापस होते हुए, परिवर्तन चौराहा, हजरतगंज के रास्ते मुख्यालय पर आकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के उपाध्यक्ष एवं नवाबी राइडर्स के एडमिन चंद्रभूषण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में इकाई चेयरमैन आशुतोष अग्रवाल, इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, सचिव पंकज श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य डॉ अनिकेत श्रीवास्तव, हरीश उपाध्याय, प्रदीप श्रीवास्तव, सुदिप्तो दत्ता, राजीव रावत सहित सैकड़ों साइकिलिस्टों ने भाग लिया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button