उत्तर प्रदेशलखनऊ

किर्गिस्तान में होने वाली कुश्ती के लिए भारतीय महिला पहलवानों का हुआ चयन, सात हरियाणा की

लखनऊ। किर्गिस्तान के बिश्केक में 19 जून होने वाली सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला पहलवानों को चयन हो गया। विभिन्न भार वर्गों में चयनित 10 महिला पहलवानों में सात हरियाणा की हैं, वहीं एक यूपी की, जबकि एक पहलवान महाराष्ट्र की शामिल हैं।

बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में भारतीय कुश्ती संघ द्वारा अंडर-23 में 10 भार वर्गों में महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें 30 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 51 कुश्तियां कराई गयीं। इसके लिए सिलेक्शन ट्रायल को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विनय शाही के निर्देशन में रेफरियों द्वारा संचालित किया गया। सात घंटे तक चली कुश्ती प्रतियोगिता के बाद महिला पहलवानों का चयन हुआ।

महिला पहलवानों के फाइनल कुश्ती में 50 किग्रा भार वर्ग में उप्र के नीलम ने हरियाणा की अंकुश को पटकनी दे दी। वहीं 53 किग्री में हरियाणा की अंतिम, 55 किग्री में ज्योति, 57 किग्रा में हरियाणा की पुष्पा, 59 किग्रा में हरियाणा की मानसी, 62 किग्रा में हरियाणा की भटेरी, 65 किग्री में हरियाणा की राधिक, 68 किग्रा में आरजू, 72 किग्रा में रितिक, 76 किग्रा में दिल्ली की बिपाशा ने बाजी मार ली।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button