उत्तर प्रदेशलखनऊ

दूसरे राज्यों की शराब पकड़ने के लिए सीमावर्ती जिलों में जांच तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी रूक नहीं रही है और इसको रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में जांच तेज कर दी गई है। इससे पहले अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी ने सीमावर्ती जिलों में सघन चेकिंग अभियान को निरंतर चलाने के निर्देश भी दिये हैं।

दिल्ली, हरियाणा, नेपाल से उत्तर प्रदेश में आने वाली शराब को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सतर्कता बढ़ायी है और सीमावर्ती जिलों के सीमा क्षेत्र पर वाहनों की चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति की जांच में तेजी लायी है। दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी रोकने के लिये आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों ने बीते 72 घंटे में सीमावर्ती मार्गों से आने वाले प्राइवेट वाहनों एवं रोडवेज बसों तक की जांच की है।

दिल्ली से सटी सीमा पर स्कूटी के माध्यम से शराब तस्करी की जानकारी होने के बाद आबकारी विभाग और भी सतर्क हो गया है। उसके परिणाम स्वरूप गौतमबुद्ध नगर में कोंडली चेक पॉइंट पर एक स्कूटी से 24 केन बीयर दिल्ली से तस्करी कर लाते हुए दो लोग गिरफ्तार हुए। इसी तरह ग़ाज़ियाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर की सीमा चौकी के पास चेकिंग में एक स्कूटी से 24 केन टुबोर्ग बीयर तस्करी कर लाते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ।

आबकारी विभाग ने नेपाल की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से नेपाल को जाने वाली शराब की तस्करी को भी रोका जा रहा है। वहीं नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में आने वाली शराब को पूरी तरह से रोकने का प्रयास हो रहा है। इसी क्रम में बिहार को जाने वाली शराब को भी रोकने के प्रयास में तेजी आयी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button