उत्तर प्रदेशप्रयागराज

इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में सपा नेता को मिली जमानत

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधि (निरोधक) कानून के तहत आरोपी और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। जमानत का यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन द्वारा पारित किया गया जिन्होंने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दो सितंबर, 2025 को अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कानपुर के जाजमऊ पुलिस थाना में अपने खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज इस मामले में जमानत याचिका दायर की थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button