उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

इकाना में टिकट की बिक्री और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी, लोकायुक्त ने यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 3 को भेजा नोटिस

लखनऊ : इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच के दौरान टिकट की बिक्री और खानपान-पार्किंग टेंडर में गड़बड़ी को लेकर लोकायुक्त ने नोटिस जारी किया है. यह नोटिस उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व इकाना स्टेडियम के मैनेजर गौरव सिंह, यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी, ट्रेजरार प्रेम मनोहर गुप्ता को जारी किया गया है. लोकायुक्त ने 29 मई तक सभी से जवाब दाखिल करने को कहा है.

लोकायुक्त ने इकाना स्टेडियम के मैनेजर गौरव सिंह को 5 साल में खुद की आय के साथ ही पूरे परिवार की आय का पूरा ब्यौरा देने को कहा है. पूरे परिवार के आय की विस्तृत जानकारी मांगी गई है. इतने वर्षों में किस सदस्य ने कितनी कमाई की, यह भी बताना होगा. आरोप है कि इकाना स्टेडियम में हुए वर्ल्ड कप और आईपीएल मैच में वेंडर्स के चयन और उनको किए भुगतान में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी की गई.

पार्किंग, इंटरनेट, खानपान, सिक्योरिटी आदि कामों में बड़े पैमाने पर वसूली कर भ्रष्टाचार किया गया. इकाना स्टेडियम में हुए हर मैच में सभी काम एक ही वेंडर को देकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई. लोकायुक्त से की गई शिकायत में वर्ल्ड कप, आईपीएल के मैच में वेंडर्स के चयन की प्रक्रिया और उनको किए गए पेमेंट की जांच की मांग की गई थी. इस पर लोकायुक्त ने संज्ञान लिया.

लोकायुक्त ने यूपीसीए के अध्यक्ष व इकाना स्टेडियम के मैनेजर गौरव सिंह समेत अन्य को नोटिस भेजा है. इस मामले में गौरव सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि अभी तक आधिकारिक रूप से मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है. सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे सूचना मिली है. टेंडर प्रक्रिया से ही लोगों को कार्य दिए जाते हैं, जहां तक आईपीएल की बात है तो उसमें यूपीसीए का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. आईपीएल में फ्रेंचाइजी ही सारा काम देखती है, वही टेंडर करती है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button