उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबाराबंकी

थूक लगाकर रोटी बनाने वाला इरशाद पकड़ा गया, होटल पर भी गिरी गाज, जानें पूरा मामला

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में पुलिस ने एक होटल कर्मचारी को हिरासत में लिया है और होटल को भी बंद करा दिया है। इसके अलावा रोटियों को भी जब्त किया गया है और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?

बाराबंकी के सुढ़ियामऊ कस्बे में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में एक होटलकर्मी को हिरासत में लिया गया और होटल को बंद करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बुधवार को ये जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, राम नगर थानाक्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे में एक होटल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिखा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और इरशाद नाम के शख्स को मंगलवार को हिरासत में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, पुलिस द्वारा होटल को भी बंद करा दिया गया है। इसके अलावा रोटियों को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि हालही के दिनों में खाने में थूकने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यूपी के सहारनपुर और बागपत समेत कई जिलों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद लोग बाहर खाने में डरने लगे हैं।

सीएम योगी ने जताई थी चिंता, एक्स पर कही थी ये बात

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर इस समस्या को लेकर पोस्ट भी किया था। सीएम योगी ने कहा था, ‘खाद्य एवं पेय पदार्थों में अखाद्य और गंदी चीजों की मिलावट असभ्य और अमानवीय आचरण है। ऐसे वीभत्स, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले कुत्सित कृत्यों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’

सीएम योगी ने कहा था, ‘खाद्य पदार्थों की पवित्रता सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में उपभोक्ताओं में विश्वास बनाए रखने के लिए यूपी सरकार अति शीघ्र कठोर कानून लाने जा रही है। प्रदेश के हर नागरिक की आस्था और स्वास्थ्य का संरक्षण आपकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’ (इनपुट: भाषा से भी)

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button