उत्तर प्रदेशलखनऊ

वाराणसी में पर्यटन संबंधी आठ परियोजनाएं पूरी: जयवीर सिंह

लखनऊ। प्रसाद स्कीम के अन्तर्गत जनपद वाराणसी के समेकित पर्यटन विकास के लिए संचालित की गयी 08 परियोजनाएं पूरी कर ली गयी हैं। इन योजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट भारत सरकार के निर्धारित प्रारूप के सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। इन परियोजनाओं की स्वीकृत लागत 4460.17 लाख रुपये के सापेक्ष 3525.95 लाख रुपये की धनराशि व्यय हुई है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में दी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रासाद परियोजना के तहत वाराणसी के घाटों पर रोशनी का कार्य दिसम्बर, 2018 में स्वीकृत किया गया था। इस कार्य हेतु 1621.00 लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे। मौजूदा समय में यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यह कार्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।

इसी प्रकार राज घाट पर विभिन्न कार्य के अलावा वोट प्लेटफार्म, सोलर लाइटिंग तथा गौदालिया चौक से दशाश्वमेघ घाट तक फुटपाथ का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इसी प्रकार पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य भी पूरा हो गया है। इसके अतिरिक्त फसाड डेवलपमेंट इल्यूमिनेशन ऑफ काशी विश्वनाथ मन्दिर का कार्य भी शत-प्रतिशत पूरा हो गया है इसके अलावा अस्सी घाट से राजघाट तक क्रूज बोट एवं जैटटी आदि की योजना भी पूरी कर ली गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button