उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनी 250 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिया यह निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में “जनता दर्शन” में करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

बातचीत के दौरान, एक महिला ने अपने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे इलाज का अनुमानित खर्च का ब्यौरा लाने को कहा और आश्वासन दिया कि सरकार उनका आवश्यक सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से आवेदन लेकर उन्हें अधिकारियों को दिया और साथ ही अधिकारियों को अनुमान प्रक्रिया तेजी से पूरी कर उसे समय पर सरकार के पास भेजने को कहा।

जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button