उत्तर प्रदेशलखनऊ

एड्स पीड़ित बच्चों के डांस देख झूम उठा जनेश्वर पार्क

  • विश्व एड्स दिवस के मौके पर यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चे खूब सराहे गए
  • राक बैंड परफार्मेंस, लेजर लाइट एवं साउंड शो और रेड रिबन कैंडल लाइट गतिविधि ने भी लोगों का मन मोहा

लखनऊ। विश्व एड्स दिवस के मौके पर एड्स पीड़ित नौनिहाल बच्चों ने जब एक के बाद एक डांस परफार्मेंस देने शुरू किए तो पूरा जनेश्वर मिश्र पार्क तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने लोगों को एड्स से बचने के टिप्स भी दिए। ये अदा भी लोगों को खूब भाई।

ये एड्स संक्रमित व प्रभावित बच्चे विश्व एड्स दिवस के मौके पर यूपी स्टेट एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी परफार्मेंस दे रहे थे। बच्चों ने वंदना से अपनी बात शुरू की। इसके बाद वंदेमातरम…ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जैसे कई गानों पर मनमोहक नृत्य पेश किया।

इससे पहले यूपी स्टेट एड्स नियंत्रण सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर दिन भर के कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति जागरूक होना और जागरूक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एड्स न तो कलंक है न महामारी है।

इससे सावधान रहने की सबकी जिम्मेदारी है। जरूरत है कि समुदाय नेतृत्व करें। उन्होंने परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। एक-एक स्टाल पर जाकर पार्टनर एनजीओ के सदस्यों से बात की और जरूरी सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में देर शाम तक राक बैंड परफार्मेंस, लेजर लाइट एवं साउंड शो और रेड रिबन कैंडल लाइट गतिविधि आयोजित हुई। अंत में परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने गुरुवार को क्विज, नुक्कड़ नाटक और रील प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को अवार्ड और प्रमाण पत्र दिया।

उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर सोसायटी के संयुक्त निदेशक रमेश श्रीवास्तव व डॉ एके सिंघल, सहायक निदेशक अनुज दीक्षित समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button