उत्तर प्रदेशलखनऊ

केशव मौर्य ने लखनऊ आवास पर मनायी होली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित आवास पर विशेष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं के बीच होली मनाई। हर्ष-उल्लास के साथ सभी के साथ होली खेली और रंगोत्सव के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

केशव मौर्य ने कहा कि 10 मार्च से ही होली शुरू हो गई थी। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत सबकी जीत है। अनेकता में एकता को दर्शाता प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक होली पर्व की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह होली आप सभी के जीवन में खुशियों के रंगों को भर दे।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी होली पर्व पर सभी देशवासियों एवं मित्रों को रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से यह प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियों को लेकर आए। डॉ. शर्मा ने कहा कि होली राग-द्वेष, ऊंच-नीच का भेद मिटाकर सामाजिक सद्भावना और हर्षोल्लास बढ़ाने का पर्व है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button