उत्तर प्रदेशझाँसी

बाबर के नाम पर बनी हर मस्जिद का होगा विरोध : केशव मौर्य ने दी चेतावनी

झांसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को चेतावनी दी कि मुगल बादशाह बाबर के नाम पर किए गए किसी भी निर्माण का कड़ा विरोध किया जाएगा। केशव मौर्य की यह प्रतिक्रिया तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखे जाने के बाद आई है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाने का कोई विरोध नहीं है मगर बाबर के नाम पर कोई मस्जिद बनाएगा तो उसका विरोध होगा। केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। यहां एक समीक्षा बैठक में शामिल होने आए मौर्य ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बिहार में हुई करारी हार के बाद सपा प्रमुख का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और वह मुंगेरीलाल जैसे सपने देखने लगे हैं।”

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कुछ सीट मिल गई थी, लेकिन अब आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी।  केशव मौर्य ने कहा, “समाजवादी पार्टी का भविष्य तो अभी से अंधकारमय दिखाई दे रहा है क्योंकि बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद ‘लाल टोपी’ और जालीदार टोपियां उत्तर प्रदेश से गायब हो गई हैं और अब सपा का तो सूर्यास्त होने वाला है।” उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित एक समीक्षा बैठक में भाग लिया और निकट स्थित पीतांबरा पीठ दतिया में दर्शन उपरांत वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button