उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में हर शुक्रवार को लगेगी ग्राम चौपाल, वाराणसी से होगी शुरुआत: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास विभाग ने गांव की समस्या के समाधान के लिए हर शुक्रवार को ‘ग्राम चौपाल’ लगाने का फ़ैसला किया है। इसकी शुरुआत राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगे। मौर्य ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम विकास विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, “प्रत्येक शुक्रवार ग्राम विकास विभाग ग्राम चौपाल करेगा।” इसी ट्वीट में मौर्य ने कहा, ‘‘काशी के लाड़ले सांसद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ जी के धाम काशी (वाराणसी) से 30 दिसंबर, शुक्रवार को होगा श्रीगणेश। चौपाल में रहूंगा मौजूद। गांव की समस्या-गांव में समाधान।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button