उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कानपुर की घटना में बड़ी साजिश की बू आ रही: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। कानपुर की घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है। दंगा, उपद्रव और गुण्डागर्दी करने की कोशिश करने वाले अगर यह सोच रहे हैं कि वह बच जाएंगे तो वह गलत हैं। अब प्रदेश में कानून राज है। वह किसी भी सूरत में बचेंगे नहीं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर प्रकरण पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि प्रदेश बहुत अच्छी कानून व्यवस्था के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है लेकिन कानपुर उपद्रव के पीछे बड़ी साजिश की बू आ रही है। उसके अंदर जो भी होंगे, उन्हें पकड़ा जाएगा। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए जो भी आवश्यक कदम होगा, उठाया जाएगा।

केशव मौर्य ने कहा कि कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में अगर कोई दंगा, गुंडागर्दी और अपराध करने की कोशिश करेगा, तो वह बचेगा नहीं। पुराना युग समाप्त हो गया है जिसमें ऐसे लोगों को संरक्षण मिला करता था। अब कानून व्यवस्था का राज है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button