उत्तर प्रदेशसोनभद्र

फूल और गुब्बारे बेचने की आड़ में लूटपाट, कच्छा बनियान गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 9 अभी भी फरार

उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस ने लंबे समय से चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात कच्छा बनियान गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 9 अन्य की तलाश जारी है। इनके पास से चोरी किए गए चांदी के जेवरात, बर्तन, करीब 45 हजार रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली लोहे की रॉड बरामद की गई है।

दिन में करते थे रेकी का काम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी और ओबरा थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है। दिन में गिरोह के सदस्य फूल, गुब्बारे आदि बेचते हुए गांव-शहर में घूमकर रेकी करते थे।

जंगल और झाड़ियों में अस्थायी ठिकाना

इसके बाद रात में अपने अन्य साथियों को ट्रेन और बस से बुलाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य अक्सर जंगल और झाड़ियों में अस्थायी ठिकाना बनाकर रहते थे, ताकि पुलिस और स्थानीय लोग उनकी गतिविधियों से अनजान रहें।

6 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घसिया बस्ती के पास से पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के छह सक्रिय सदस्यों को पकड़ा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है और जल्द ही फरार चल रहे 9 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button