उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में खुला भारत का सबसे लंबा बार ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स’

लखनऊ: राजधानी के निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट में भारत का सबसे लंबा बार खुला है। दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे के बाद, अब लखनऊ वासी भी ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स’ में जाकर कई तरह के खाने व सैकड़ों प्रकार की ड्रिंक्स का लुत्फ उठा सकेंगे। बता दें कि शहर-ए-अदब में गोमती नदी के इस पार (सिस गोमती) का यह सबसे बड़ा बार है। जिसकी काफ़ी दिनों से जनता में डिमांड थी। वहीं, रेस्टोरेंट का अंदाज़ भी शहर के बाकी रेस्टोरेंट से जुदा है।

होटल रेग्नेंट के एमडी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से यह देखा जा रहा है कि जितने भी नये बार व रेस्टोरेंट खुल रहे हैं, वो सभी गोमती नगर या यूं कहें गोमती नदी के उस पार (ट्रांस गोमती) हैं। जिससे अलीगंज, निराला नगर, डालीगंज और इधर के लोगों व ख़ासकर युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब उन्हें ज़्यादा तकलीफ़ उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि, होटल रेग्नेंट में ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स’ (LOTD) खुल गया है। जो कि पूरे भारत का सबसे लंबा बार है।

इंद्रजीत सिंह ने बताया, “हमारे बार में 100 से ज़्यादा तरह की ड्रिंक्स तो रहेंगी ही। वहीं, रेस्टोरेंट में इंडियन, इंटरनेशनल और फ्यूजन खाने का बेजोड़ संगम भी रहेगा।” इंद्रजीत के मुताबिक- इस बार में ऐसी लाइटिंग व म्यूजिक सिस्टम दिया गया है, जो जनता को बेहद पसंद आने वाला है। साथ ही, आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए, बेहतरीन सेल्फी पॉइंट्स और इंस्टा रील्स के लिये भी जगह को सुनिश्चित किया गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button