उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ-हल्द्वानी प्रस्तावित गोमती एक्सप्रेसवे के जल्द निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री योगी से मिला पर्वतीय महासभा का प्रतिनिधिमंडल

भारतीय पर्वतीय समाज के हितों एवं समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय पर्वतीय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा करते हुए विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र एवं ज्ञापन सौंपे।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी पंचम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन पर्वतीय संस्कृति, लोक कला और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने लखनऊ-हल्द्वानी प्रस्तावित गोमती एक्सप्रेसवे के जल्दी निर्माण के लिए आवेदन दिया।

इस लगभग 300 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से यात्रा समय में कमी आएगी और पर्यटन, व्यापार व क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। साथ ही नंदग्राम (गाजियाबाद) स्थित उत्तराखंड भवन के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर भी ज्ञापन दिया, जिसमें संयुक्त प्रबंधन समिति के गठन एवं पारदर्शी बुकिंग व्यवस्था की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने सभी प्रस्तावों को जनहित एवं पर्वतीय समाज के उत्थान से जुड़ा बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया। इस अवसर पर पान सिंह भंडारी, दया कृष्ण डालाकोटी, दिनेश उप्रेती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button