उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Lucknow News : रमजान के पहले जुमा को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन

 लखनऊ : वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लखनऊ में जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन हुआ। रमजान के पहले जुमा (शुक्रवार) को बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद के बाहर रोजेदार बैनर-पोस्टर लेकर इकट्टा हुए। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में यहां बिल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये बिल हमें किसी भी सूरत पर मंजूर नहीं है। इसलिए क्योंकि ये ”वक्फ की तबाही का बिल है”

मजलिस-ए-उलमा हिंद की ओर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रोजदार शामिल हुए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे रोजेदारों ने कहा कि इस बिल के जरिये सरकार औकाफ को हड़पना चाहती है, जो हमें हरगिज कबूल नहीं है। सनद रहे कि वक्फ संशोधन बिल संसद में पेश होने के बाद से लखनऊ में लगातार विरोध-प्रदर्शन सामने आ रहे हैं।

वक्फ बिल एक धोखा है-लिखी तख्तियां लेकर यहां विरोध दर्ज कराया गया। और इस बिल को वापस लेने की मांग बुलंद की है। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को लेकर यहां पहले से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आसिफी मस्जिद के अलावा कई और मस्जिदों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button