उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में याजदान बिल्डर की अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

यूपी में अवैध निर्माण करने वालों पर बुलडोजर का कहर जारी है। बुधवार को हजरतगंज के बालू अड्डा में एलडीए की टीम ने बसपा नेता फहाद व याजदान बिल्डर की 50 करोड़ की अवैध इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई से हंगामा मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मामले में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई पर भड़के बिल्डर के गुर्गे मारपीट पर आमादा हैं। पुलिस ने निवेशक पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह, इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button